मीडिया मिरर की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति की प्रेस सचिव रहीं श्रीमती अर्चना दत्ता ने किया था। जो कि अब हमारे साथ सलाहकार के रूप में भी जुड़ी हुई हैं। इसका संचालन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होता है। मिरर अब देश के कोने-कोने में लोकप्रिय है। भारत के पत्रकारिता जगत व विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता विभाग से हमें विशेष स्नेह मिला। मीडिया मिरर की साक्षात्कार श्रृंखला और विभिन्न स्तंभों को देश भर के लोगों ने विशेष आदर दिया। हम अपने साक्षात्कारों की कड़ी में देश के कई खास मेहमानों को आपसे रूबरू करा चुके हैं। जिनमें जाने माने फिल्म विशेषज्ञ जयप्रकाश चौकसे, राज्यसभा टीवी के तत्कालीन प्रमुख गुरदीप सिंह सप्पल, प्रसिद्ध कृषि पत्रकार महेंद्र मधुप, नीलोत्पल मृणाल आदि प्रमुख हैं। मीडिया मिरर ने विस्तार करते हुए यू ट्यूब चैनल भी शुरू किया है। आप वेबसाइट के सबसे निचले क्रम में जाकर इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं और हमारी विशेष खबरों और साक्षात्कारों को देख सकते हैं। मीडिया मिरर की एक विशेष सलाहकार समिति है, जिसमें भारत सरकार के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख जन शामिल हैं। जो हमें सदैव बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।