तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

By
On:
Follow Us

विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे। विनय सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। बता दें, कई राज्यों के गवर्नर और लेफ्टिनेंट गर्वनर में उलटफेर किया गया है।

तरनजीत सिंह संधू ने फरवरी 2020 में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था और जनवरी 2024 तक वह इस पद पर रहे थे। रिटायरमेंट के बाद वह 2024 में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाए गए थे।

Join Our WhatsApp Channel