लखनऊ। अमर उजाला आगरा के समाचार संपादक श्री नीरज मिश्रा की नई पुस्तक ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
यह पुस्तक महाकुंभ के दौरान लेखक के 48 दिनों के अनुभवों पर आधारित है। नीरज मिश्रा ने महाकुंभ में बिताए समय के दौरान आस्था, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और मानवता के विराट संगम को गहराई से महसूस किया, जिसे उन्होंने इस पुस्तक में शब्दों का रूप दिया है।
‘सनातन का महाकुंभ’ केवल एक धार्मिक यात्रा का विवरण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को समझने का प्रयास है, जिसमें परंपरा, श्रद्धा और समाज के विविध रंग सजीव रूप में सामने आते हैं।
पुस्तक विमोचन के दौरान साहित्य, पत्रकारिता और संस्कृति से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
